Site icon Dainik Savera Times

उत्तर प्रदेश: मंदिर के बाहर ‘गोवंश के जानवर’ का सिर मिला, इलाके में दहशत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक मंदिर के बाहर शुक्रवार शाम को कथित तौर पर ‘गोवंश के एक जानवर’ का सिर पाये जाने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया हालांकि पुलिस और क्षेत्रीय विधायक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी बयान के अनुसार, शुक्रवार शाम मदेयगंज थानाक्षेत्र में एक मंदिर के बाहर ‘गोवंश के एक जानवर का सिर’ पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। बयान के मुताबिक, थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया और धाíमक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अवशेष को विधिसम्मत तरीके से तत्काल वहां से हटा दिया।

बयान में बताया गया कि मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है।

लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट से विधायक डॉ. नीरज बोरा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, आज (शुक्रवार) शाम लखनऊ के हनुमंत नगर शांति वाटिका के पास खदरा में असामाजिक तत्वों द्वारा गाय का सर काटकर फेंके जाने की घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल मौके पर पुहंचा। डॉ. बोरा ने बताया पुलिस गहराई से मामले की छानबीन कर रही है।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार की घटना सद्भाव को क्षति पहुंचाने का बड़ा षड्यंत्र है इसलिए दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के मुताबिक, घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मामले की जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस के मुताबिक, वैज्ञनिक एवं तकनीकी साक्षय़ एकत्र किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें के साथ-साथ किसी भी प्रकार की भ्रामक या उकसाने वाली सूचना सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्रसारित न करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें- Varuthini Ekadashi 2026: इस एकादशी पर इन 5 चीजों से रहें दूर, वरना खंडित हो सकता है व्रतl

Exit mobile version