Site icon Dainik Savera Times

परिवार के ऊपर गिरी आसमानी बिजली, 4 लोग जिंदा जले

Uttar Pradesh News

Uttar Pradesh News

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने कहर बरपाया है। प्रयागराज में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जल गए। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी दो मासूम बेटियां शामिल हैं। बच्चियां महज 5 और 3 साल की थीं।

यह घटना उस समय हुई जब पूरा परिवार घर में सो रहा था। आकाशीय बिजली गिरने से घर में आग लग गई और चारों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। शव इतनी बुरी तरह जल गए थे कि सिर्फ कंकाल ही बचे थे। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

यह सिर्फ एक घटना नहीं है। पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से कुल 15 लोगों की जान जा चुकी है। प्रयागराज और ललितपुर में 4-4, औरैया में 3, हमीरपुर में 2, जबकि जालौन और महोबा में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई। मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद लोगों ने सावधानी नहीं बरती, जिसकी वजह से मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

Exit mobile version