Site icon Dainik Savera Times

उत्तर प्रदेश में दर्दनाक हादसा : दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, मौके पर 3 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

Firozabad Road Accident

Firozabad Road Accident

Saharanpur accident: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देहात क्षेत्र में अलग अलग हादसो में बाइकों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक युवती गंभीर रुप से घायल हो गयी।

दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत…3 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन ने शुक्रवार को बताया कि कलसिया छुटमलपुर र्माग पर बीती देर रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। बाइकों पर सवार मोंटू और वनिय सड़क पर गिर गए और पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 35 वर्षीय पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई। ये लोग बाबेल बुजुर्ग से विवाह समारोह से लौट रहे थे। मृतक मोंटू पुत्र र्शमन गांव हापुड़ इस्माइलपुर का रहने वाला था।

एक अन्य सड़क दुर्घटना में बाइक और स्कूटी की टक्कर में 18 वर्षीय युवक अनस की मौत हो गई। वह गांव सड़क दूधली से मामा इकबाल के यहां आया था और रात्रि 10 बजे के करीब ट्रांसर्पोट गेट के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे अमन की स्कूटर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां अनस को चिकित्सकों ने मृत घोषति कर दिया।

Exit mobile version