Site icon Dainik Savera Times

उत्तर प्रदेश : अज्ञात बदमाशों ने पीआरडी जवान पर चलाई गोली

सुल्तानपुर (उप्र): उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में रविवार रात को बदमाशों ने घात लगाकर प्रांतीय रक्षा दल (पीआरडी) के एक जवान को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, पीआरडी जवान रंजीत कुमार तिवारी (30) रविवार रात को ड्यूटी के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था कि तभी सकरौड़ा ग्राम सभाके समीप घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और गोली मारकर घायल कर दिया।

पुलिस ने बताया कि गोली पीआरडी जवान के पेट में लगी और वह मोटरसाइकिल से गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने उसके चेहरे पर भी प्रहार किया और घटनास्थल से फरार हो गये।

पुलिस के मुताबिक, पीआरडी जवान को गंभीर हालत में सरकारी मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से उसे लखनऊ के लिए स्थानातंरित कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक अरुणा चंद्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक सोमन बर्मा ने बताया परिजनों से तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में यह घटना संपत्ति के विवाद को लेकर घटित हुई प्रतीत होती है। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।

Exit mobile version