Rinku Singh&Priya Saroj Ganga Aarti : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह मंगलवार को अपनी मंगेतर और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ वाराणसी पहुंचे। जहां उन्होंने प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद दोनों दशाश्वमेध घाट पहुंचे। वहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ मां गंगा की पूजा की और गंगा आरती में हिस्सा लिया। उन्होंने फूल-माला चढ़ाई और श्रद्धा के साथ पूजा की।

घाट पर मौजूद श्रद्धालु और पर्यटक रिंकू सिंह और प्रिया सरोज को देखकर काफी उत्साहित हो गए। कई लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए आगे आए। रिंकू सिंह को देखने के लिए भीड़ जुट गई और लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक दिखे। रिंकू सिंह ने भी मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

पूजा के बाद मंदिर के पुजारियों ने दोनों को प्रसाद, रुद्राक्ष की माला और एक स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट किया। इसके साथ ही पुजारियों ने उन्हें खास धार्मिक आयोजन देव दीपावली में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

यह पहला मौका है जब रिंकू सिंह और प्रिया सरोज एक साथ वाराणसी के किसी धार्मिक स्थल पर पहुंचे हैं। दोनों लगभग आधे घंटे तक घाट पर रहे और शांति से पूजा-अर्चना की।

दोनों सोमवार को ही वाराणसी पहुंच गए थे। काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के बाद अब वे अयोध्या जाने के लिए रवाना होंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...