Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

वाराणसीः गंगा आरती में शामिल हुए क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, श्रद्धा से किया पूजन, देखें तस्वीरें

April 22, 2026

वाराणसीः गंगा आरती में शामिल हुए क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, श्रद्धा से किया पूजन, देखें तस्वीरें

Rinku Singh&Priya Saroj Ganga Aarti : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह मंगलवार को अपनी मंगेतर और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ वाराणसी पहुंचे। जहां उन्होंने प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद दोनों दशाश्वमेध घाट पहुंचे। वहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ मां गंगा की पूजा की और गंगा आरती में हिस्सा लिया। उन्होंने फूल-माला चढ़ाई और श्रद्धा के साथ पूजा की।

May be an image of temple

लोगों में उत्साह का माहौल

घाट पर मौजूद श्रद्धालु और पर्यटक रिंकू सिंह और प्रिया सरोज को देखकर काफी उत्साहित हो गए। कई लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए आगे आए। रिंकू सिंह को देखने के लिए भीड़ जुट गई और लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक दिखे। रिंकू सिंह ने भी मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

May be an image of fire and temple

पुजारियों ने किया सम्मान

पूजा के बाद मंदिर के पुजारियों ने दोनों को प्रसाद, रुद्राक्ष की माला और एक स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट किया। इसके साथ ही पुजारियों ने उन्हें खास धार्मिक आयोजन देव दीपावली में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

May be an image of one or more people, temple and wedding

पहली बार साथ में धार्मिक यात्रा

यह पहला मौका है जब रिंकू सिंह और प्रिया सरोज एक साथ वाराणसी के किसी धार्मिक स्थल पर पहुंचे हैं। दोनों लगभग आधे घंटे तक घाट पर रहे और शांति से पूजा-अर्चना की।

No photo description available.

आगे का कार्यक्रम

दोनों सोमवार को ही वाराणसी पहुंच गए थे। काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के बाद अब वे अयोध्या जाने के लिए रवाना होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें