Site icon Dainik Savera Times

‘रात होते ही चली जाती है प्रेमी के पास…’, थाने पहुंचे शख्स ने सुनाई पत्नी की हैरान कर देने वाली सच्चाई

up crime

उत्तर प्रदेश डेस्क : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। युवक ने पुलिस को अपनी फरियाद सुनाकर न्याय की मांग की। युवक ने कहा कि उसकी पत्नी के दोहरे रवैये के कारण वह परेशान हो चुका है।

पत्नी का एक युवक से अफेयर चल रहा है और वह रात होते ही अपने प्रेमी के पास चली जाती है। मांगने के बाद न तो वह तलाक दे रही है और न ही उसके साथ ठीक से रिश्ता निभा रही है। युवक का कहना है कि पत्नी उसे चैन से जीने नहीं दे रही है। उसकी जिंदगी नरक बन चुकी है। अब सब कुछ बर्दाश्त से बाहर हो चुका है।

सोशल मीडिया पर छाया मामला

युवक का मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पति ने पुलिस को बताया कि दिन के समय उसकी पत्नी का व्यवहार सामान्य रहता है। रात होते ही व्यवहार बदल जाता है। वह घर से रोजाना रात के समय गायब हो जाती है। एक दिन उसने अपनी पत्नी का पीछा किया तो सच्चाई सामने आने के बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

तलाक देने से किया इनकार

उसे पता लगा कि पत्नी पड़ोस में किराए पर रहने वाले एक आदमी के पास चली जाती है। उसका कई महीनों से उसके साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। जब उसने इसका विरोध करते हुए तलाक मांगा तो पत्नी ने स्पष्ट इनकार कर दिया। युवक ने कहा कि वह चैन से अपनी जिंदगी जीना चाहता है। किसी प्रकार की कोई कानूनी लड़ाई नहीं चाहता।

पुलिस ने शुरू की जांच

इसके बाद जब पुलिस ने पत्नी को थाने बुलाया तो उसने अपने पति को पहचानने से भी इनकार कर दिया। पत्नी ने कहा कि वह इस आदमी के बारे में नहीं जानती। इससे युवक और भी निराश हो गया और पुलिस से कहा कि वह अब रिश्ते को निभाना नहीं चाहता।

उसे सिर्फ और सिर्फ छुटकारा चाहिए। फिलहाल पुलिस ने पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version