Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

वाराणसी : गैस एजेंसी से 147 सिलेंडर लेकर बदमाश फरार, सपा प्रमुख ने सरकार पर साधा निशाना

December 1, 2024

वाराणसी : गैस एजेंसी से 147 सिलेंडर लेकर बदमाश फरार, सपा प्रमुख ने सरकार पर साधा निशाना

वाराणसी/लखनऊ। वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित गैस सिलेंडर एजेंसी से कथित तौर पर बदमाश 147 गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी पुष्टि की और कहा कि घटना लूट की है या चोरी की, इसकी जांच की जा रही है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर सत्तारूढ़ दल पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लतीफा बनाकर छोड़ दिया जो गंभीर रूप से निंदनीय है।

वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के छतेरी गांव स्थित गैस सिलेंडर एजेंसी से शनिवार की रात बदमाश 147 गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए। गोमती जोन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रमोद कुमार ने बताया कि मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के छतेरी गांव स्थित गैस सिलेंडर एजेंसी से शनिवार की रात बदमाशों द्वारा 147 गैस सिलेंडर उठा ले जाने की सूचना मिली है।

उन्होंने कहा कि यह लूट है या चोरी इसकी अभी जांच की जा रही है। डीसीपी ने कहा कि गार्ड ने चाकू दिखाकर लूट की बात बताई है उसके सिर पर चोट लगी है, परंतु चोट पुरानी लग रही है। उन्होंने कहा कि गॉर्ड को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है और आस पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें