Site icon Dainik Savera Times

बुलंदशहर में सब्जियों पर थूकने का वीडियो सामने आने के बाद सब्जी विक्रेता गिरफ्तार

Punjab drug smugglers

Punjab drug smugglers

बुलंदशहर। जिले की अनूपशहर पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक सब्जी विक्रेता का कथित तौर पर सब्जियों पर थूकने का वीडियो सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुए एक वीडियो में यह देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सब्जी की दुकान पर बैठा हुआ है और सब्जियों पर थूक रहा है। मामले की जांच में सब्जी विक्रेता की पहचान थाना अनूपशहर क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती निवासी शमीम के रूप में हुई है। उसकी सब्जी मंडी में दुकान है।

अनूपशहर के पुलिस क्षेत्रधिकारी (CO) गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि 14 दिसंबर को एक वीडियो अनूपशहर पुलिस के संज्ञन में आया, जिसमें एक दुकानदार जिसकी मंडी में सब्जी की आढ़त है, वो बार बार थूक कर सब्जी को दूषित कर रहा है। सीओ ने बताया कि उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी शमीम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना में संलिप्त अभियुक्त शमीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अग्रिम विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा गया है।

Exit mobile version