Site icon Dainik Savera Times

आँख के ऑपरेशन के लिए मरीज से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल जांच का आदेश

बलिया: उत्तर प्रदेश में बलिया के जिला अस्पताल में आँख के ऑपरेशन के लिए एक मरीज से रिश्वत लेने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने के बाद मामले की जांच का आदेश दिया गया है। जिला अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वी.के.सिंह ने रविवार को बताया कि एक मरीज के आँख के ऑपरेशन के लिए अस्पताल के एक कर्मचारी द्वारा उससे रिश्वत लेने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर ‘वायरल’ होने के बाद यह विषय संज्ञान में आया। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी और संबंधित चिकित्सक और कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। वीडियो में अस्पताल के एक कर्मचारी को एक मरीज से 500 रुपये के दो नोट लेते हुए देखा जा सकता है।

Exit mobile version