Site icon Dainik Savera Times

जमीनी विवाद में दो गुटों के बीच जमकर हुई हिंसक झड़प, एक व्यक्ति की मौत, कई लोग घायल, जानें यहां का है मामला

मुजफ्फरनगर। शामली जिले के भवन थानाक्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो महिलाओं सहित 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना शनिवार शाम को हुई जिसमें जुल्फिकार (40) नामक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। अभिषेक के मुताबिक़ यह घटना तब हुई जब एक भूखंड के विवाद को लेकर दो गुटों का आमना-सामना हो गया।

झड़प के दौरान दोनों गुटों द्वारा तेज धारदार हथियारों, ईंट-पत्थरों और लाठियों का इस्तेमाल किया गया। इस घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनकी हालत स्थित बताई गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Exit mobile version