Site icon Dainik Savera Times

वृन्दावन: झोपड़ी में साध्वी को पैट्रोल डालकर जलाने का प्रयास करने वाला आरोपी साधु गिरफ्तार

मथुरा: मथुरा जिले के वृन्दावन शहर में सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रह रही साध्वी को सोमवार की रात पैट्रोल छिड़क कर जलाने का प्रयास करने के आरोपी ‘साधु’ को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे घटना के बारे में जानकारी करने का प्रयास कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि वृन्दावन थाना क्षेत्र अंतर्गत चैतन्य विहार कॉलोनी में पुरानी रेलवे लाइन के किनारे झोपड़ी बनाकर रह रही मध्य प्रदेश के विदिशा जनपद निवासी साध्वी शारदा देवी (50) को उसके साथ रह रहा विक्रम नाम का साधु पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर भाग गया है। उन्होंने बताया कि पहले तो उक्त महिला को वृन्दावन स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया ंिकतु हालत गंभीर होने पर उसे मंगलवार को आगरा के एसएन मैडीकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उसके बयान के आधार पर साथी साधु विक्रम की तलाश में तीन टीम बनाई गईं और उसे वृन्दावन में ही दबोच लिया गया। अब उससे घटना के कारणों की जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है। पांडेय ने बताया कि विक्रम साधू हैं या नहीं इस बाबत भी जांच की जा रही हैं।

Exit mobile version