Site icon Dainik Savera Times

काशी में हुई हल्की बूंदाबादी से मौसम बदला

वाराणसी। काशी में बुधवार को कुछ हिस्सों में बारिश व बूंदाबादी से मौसम खुशनुमा हो गया है। हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से तोड़ी राहत मिली है। मौसम में बदलाव से तापमान में भी कमी दर्ज की गई। दोपहर में धूप रही, लेकिन बादलों की आवाजाही के कारण उसका असर थोड़ा कम रहा।

अधिकतम तापमान बुधवार को कम होकर 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहने वाला है। बूंदाबादी हो सकती है। दो दिन पहले काशी में गर्मी और उमस चरम पर रही। इससे चलते लोग बेहाल हो गए थे। लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार था। बुधवार को हुई बारिश से लोगों को राहत प्रदान की है।

Exit mobile version