Site icon Dainik Savera Times

रात को गहरी नींद में सोया था पूरा परिवार, अचानक आ गई आफत, 3 लाेगाें की…

बदायूंः बदायूं में उझानी कस्बे के मोहल्ला गद्दी टोला में बृहस्पतिवार रात एलपीजी गैस सिलेंडर में लगी आग ने एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि इस हादसे में सुखबीर मौर्य (35) और उसके दो बेटों- गोपाल मौर्य (आठ) एवं यश (छह) की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्होंने बताया कि उझानी थाना क्षेत्र में स्थित मकान में खाना पकाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई थी और फिर इस आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया।
बड़ी खबरें पढ़ेंः ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, जानकर उड़ जाएंगे आपके हाेश
उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मकान के भूतल पर रहने वाले मृतक के बड़े भाई भूप सिंह के मुताबिक, खाना पकाते समय रात करीब नौ बजे गैस सिलेंडर में आग लगने पर सुखबीर की पत्नी के मदद के लिए शोर मचाया, जिसके बाद हर कोई ऊपर की मंजिल की ओर भागा, जहां सुखबीर और उसके दो बेटे कमरे में फंसे थे।
बड़ी खबरें पढ़ेंः मेले में टूटा झूला, हवा में लटके रहे लोग, देखें Video कैसे लाेगाें की जान अटकी
भूप सिंह ने बताया कि सुखबीर ने जलते सिलेंडर को बाहर फेंकने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका और आग पूरे कमरे में फैल गई। पुलिस ने बताया कि पुलिस दल रात में घटनास्थल पर पहुंचा और फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया। इस मामले में जांच जारी है।
Exit mobile version