Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

आगरा पुलिस द्वारा शक में दबिश देकर युवक को हिरासत में लेने पर पत्नी ने दे दी जान, चार निलंबित

April 4, 2023

आगरा पुलिस द्वारा शक में दबिश देकर युवक को हिरासत में लेने पर पत्नी ने दे दी जान, चार निलंबित

आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के थाना जगनेर क्षेत्र में पुलिस ने सट्टे के शक में दबिश देकर एक युवक को उसके घर से हिरासत में ले लिया। पति को पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर पत्नी इस कदर डर गई कि उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। इस मामले में पुलिस कमिश्नर डा प्री¨तदर सिंह ने एक उपनिरीक्षक और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि जगनेर थाना क्षेत्र के रहने वाले मनोज के घर पुलिस ने बीती रात दबिश देते हुए आईपीएल सट्टे के शक में उसे पकड़ लिया। इसकी जानकारी जब उसकी पत्नी को हुई तो उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। वहीं इस बात की खबर जब ग्रामीणों को लगी तो उनमें आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक युवक पर मनोज के बीस हजार रुपये बकाया थे। उससे तकादा करने पर साजिश के तहत मनोज को पुलिस से पकड़वाया गया। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें