Site icon Dainik Savera Times

Uttar Pradesh के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश करेंगे: वित्त मंत्री Suresh Kumar Khanna

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा है कि विधानसभा में आज पेश किया जाने वाला बजट राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट होगा। खन्ना ने विधानसभा में बजट पेश करने से पहले संवाददाताओं से कहा कि इस बार का बजट बुनियादे ढांचे पर केंद्रित होगा। उन्होंने कहा, ‘‘बजट आकार में उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ा होगा।

यह युवाओं का बजट होगा, किसानों को सशक्त करने और महिलाओं को सम्मान देने वाला बजट होगा। इसमें मुख्य ध्यान बुनियादी ढांचा क्षेत्र पर है, जिससे अधिक से अधिक रोजगार के अवसरों का सृजन किया जा सके।’’ उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास उत्तर प्रदेश को ‘सर्वोत्तम प्रदेश’ बनाने पर होगा। हमारा लक्ष्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1,000 अरब डॉलर तक पहुंचाने का है।

Exit mobile version