Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

SGPGIMS में ऑपरेशन थिएटर के अंदर आग लगने से महिला और बच्चे की मौत

December 18, 2023

SGPGIMS में ऑपरेशन थिएटर के अंदर आग लगने से महिला और बच्चे की मौत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) के ओटी में सोमवार को आग लगने से ऑपरेशन के दौरान एक महिला मरीज की मौत हो गई। इसी घटना में दिल की सर्जरी करा रहे एक बच्चे की भी मौत हो गई।

एक आधिकारि विज्ञप्ति के अनुसार, आग मॉनिटर में चिंगारी के कारण लगी जो वर्क स्टेशन तक फैल गई। आग की लपटों को बुझाने के लिए फायर सिस्टम और हाइड्रेंट सिस्टम का उपयोग किया गया और अन्य मरीजों को पोस्ट ऑपरेटिव आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।

यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जिनके पास स्वास्थ्य विभाग है, ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को घटना से प्रभावित मरीजों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें