Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

संभल: महिला ने टीटीई पर लगाया ट्रेन में दुष्कर्म का दोष, आरोपी गिरफ्तार

January 22, 2023

संभल: महिला ने टीटीई पर लगाया ट्रेन में दुष्कर्म का दोष, आरोपी गिरफ्तार

संभल में एक ट्रेन के अंदर महिला से दुष्कर्म के आरोप में रविवार को एक यात्र टिकट परीक्षक (TTI) को गिरफ्तार किया गया। संभल के चंदौसी रेलवे स्टेशन स्थित राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने के प्रभारी के. एन. सिंह ने बताया कि चंदौसी निवासी 33 वर्षीय एक महिला ने शनिवार को थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि वह गत 16 जनवरी को सूबेदारगंज एक्सप्रेस ट्रेन से चंदौसी स्टेशन से सूबेदारगंज (प्रयागराज) जा रही थी। तहरीर के मुताबिक स्टेशन पर उसकी मुलाकात एक परिचित टीटीई राजू सिंह से हुई, जिसने उसे वातानुकूलित प्रथम श्रेणी डिब्बे में बैठा दिया।

महिला का आरोप है कि रात करीब 10 बजे चंदौसी और अलीगढ़ स्टेशन के बीच राजू सिंह और उसके एक साथी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में आरोपी टीटीई राजू सिंह तथा एक अज्ञत के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने टीटीई को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दूसरे आरोपी की पहचान की जा रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें