Site icon Dainik Savera Times

सैर कर रही थी महिला, पलक झपकते ही आ गई मौत…सामने आया हैरान कर देने वाला VIDEO

नेशनल डेस्क: कहते हैं न कि मौत कब कहां कैसे आ जाए कोई नहीं जानता। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। एक महिला सैर कर रही थी और पलक झपकते ही उसे मौत आ गई। यह घटना नोएडा के सेक्टर 78 में महागुन मॉडर्न सोसायटी की बताई जा रही है।

 

घटना का CCTV फुटेज तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार SUV बेसमेंट पार्किंग से बाहर निकलती है और सामने से गुजर रही महिला को टक्कर मार देती है, जिससे वह बुरी तरह घायल हो जाती है। घटना के बाद सोसायटी के लोगों ने महिला को तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कार के पहिए महिला के शरीर पर चढ़े हुए हैं।

शाम को घर से सैर के लिए निकली थी महिला

मृतक महिला की पहचान कृष्णा नारंग (75) के रूप में हुई है। यह घटना तब घटी जब कृष्णा सेक्टर 78 में महागुन मॉडर्न सोसायटी के अंदर शाम की सैर के लिए निकली थी। पुलिस अधिकारी हरीश चंद्र के मुताबिक, महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। उन्होंने कहा कि कृष्णा नारंग परिसर के अंदर टहल रही थीं, तभी कार बेसमेंट से बाहर आई और उन्हें टक्कर मार दी।

 

कार का पहिया महिला के शरीर के ऊपर से गुजर गया। ड्राइवर ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और उनके परिवार के सदस्यों को सूचित किया। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। हादसे का वीडियो शेयर कर लोग सोसायटी में सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।

Exit mobile version