Site icon Dainik Savera Times

जमकर तोड़फोड़, आगजनी, पत्थरबाजी और जाम… नोएडा में सैलरी बढ़ाने को लेकर कंपनी के मजदूरों का हिंसक प्रदर्शन, देखें वीडियो

protest

नेशनल डेस्कः नोएडा के कई इलाकों में सोमवार को  अलग-अलग कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। ये लोग पिछले 3–4 दिनों से अपनी मांगों को लेकर विरोध कर रहे थे, लेकिन सोमवार को यह प्रदर्शन और ज्यादा उग्र हो गया।

 

गुस्साए कर्मचारियों ने कार में लगाई आग
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने वाहनों में तोड़फोड़ के बाद एक कार में आग लगा दी। काले रंग की कार धू-धू कर जलने लगी। इससे वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं, कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात है।

 

कर्मचारियों की मुख्य मांगें
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की कुछ अहम मांगें हैं।

गुस्साए कर्मचारियों ने किया सड़क जाम
सोमवार को गुस्साए कर्मचारियों ने कई जगह सड़कों को जाम कर दिया। कुछ लोग तो गाड़ियों के सामने लेट गए, जिससे यातायात पूरी तरह रुक गया। कुलेसरा से लेकर फेस-2 तक कर्मचारियों ने मार्च निकाला और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए।

मौके पर  पुलिस तैनात
स्थिति को संभालने के लिए पुलिस मौके पर तैनात रही। पुलिस ने प्रदर्शन को नियंत्रित करने की कोशिश की ताकि हालात ज्यादा बिगड़ न जाएं।

सेक्टर 60 में ज्यादा हंगामा
सेक्टर 60 में कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यहां लोगों ने सड़क जाम कर नारेबाजी की और काफी हंगामा हुआ।

लोगों को हुई परेशानी
इस प्रदर्शन का असर आम लोगों पर भी पड़ा। कई जगह लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। लोगों को अपने काम और दफ्तर पहुंचने में देरी हुई। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

Exit mobile version