Site icon Dainik Savera Times

Website पर अपलोड किया India का गलत नक्शा, IT Act के तहत मामला हुआ दर्ज

नोएडाः नोएडा में भारत का गलत नक्शा अपलोड करने वाली कंपनी को पुलिस ने नोटिस भेजा है। पुलिस कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। मामले में कोतवाली सेक्टर-126 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 74 और आईपीसी की धारा 502(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर-132 में नौकरी डॉट कॉम की वेबसाइट का ऑफिस है।

वेबसाइट पर भारत का गलत नक्शा अपलोड किया गया था। इस मामले में भारत सरकार के पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई थी। वहां से इसकी जानकारी भारतीय सर्वेक्षण को दी गई थी। भारतीय सर्वेक्षण विभाग के निदेशक और नोडल अधिकारी ताहिर गुस्ताफा की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-126 रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच में पता चला कि भारत के नक्शे में लद्दाख का गलत चित्रण किया गया है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कंपनियों के अधिकारियों को नोटिस भेजकर बुलाया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version