Site icon Dainik Savera Times

योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाक़ात, महाकुंभ के लिए किया आमंत्रित

नयी दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को महाकुंभ 2025 के लिए आमंत्रित किया। योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति भवन में श्रीमती मुर्मु से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को महाकुंभ 2025 के लिए आमंत्रित किया और उन्हें महाकुंभ के प्रतीक चिन्ह भेंट किये। मुख्यमंत्री ने महाकुंभ 2025 के प्रतीक चिन्ह दिए जिनमें एक शाल, श्रीफल का प्रतिरुप‌ तथा अन्य प्रतीक चिन्ह शामिल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा,“अपना अमूल्य समय प्रदान करने के लिए आपका हृदयतल से आभार मा. राष्ट्रपति जी।” योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मिजोरम के राज्यपाल वी के सिंह को भी महाकुंभ 2025 आने का न्योता दिया था।

ये भी पढ़ें- प्रमुख मुद्दों पर आगे बढ़ी भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता, चार्ल्स हार्डर से गोर की बैठक

Exit mobile version