Site icon Dainik Savera Times

संभल के पत्थरबाजों-उपद्रवियों पर योगी सरकार सख्त, लगेंगे पोस्टर, होगी वसूली

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल में हुए बवाल के बाद योगी सरकार अपराधियों और उपद्रवियों के खिलाफ कड़ा कदम उठा सकती है। अब प्रदेश में पत्थरबाजों और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश की योगी सरकार सार्वजनिक स्थानों पर पत्थरबाजों और उपद्रवियों के पोस्टर लगाएगी और उनसे वसूली भी करेगी। इसके अलावा, सरकार ने यह भी कहा है कि इन अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में मदद करने वालों को ईनाम भी दिया जाएगा। इस मामले में यूपी पुलिस ने बुधवार को 3 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं पर उपद्रव में शामिल होने का आरोप है। शासन की तरफ से हिंसा में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश भी दिए जा चुके हैं। अब तक मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज और ड्रोन कैमरों से मिली वीडियो के आधार पर 100 से ज्यादा आरोपियों को चिन्हित किया जा चुका है। जिनमें से 27 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Exit mobile version