Site icon Dainik Savera Times

योगी सरकार ने जन-जन तक पहुंचाया टीबी अभियान, 26,891 रोगी चिन्हित

CM Yogi on Congress

CM Yogi on Congress

लखनऊ: योगी सरकार द्वारा प्रदेश में चलाया जा रहा 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान जन-जन तक पहुंच गया है। एक महीने में दस हजार से अधिक नि:क्षय मित्रों का अभियान से जुड़ना और मरीजों को पोषण पोटली वितरित करना इसकी गवाही है। इस अभियान में अब तक 26,891 जोखिम वाले मरीज चिन्हित हुए हैं। खास बात यह है कि इसमें से 15 हजार से अधिक मरीज उन 60 जिलों से मिले हैं, जहां मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद एक जनवरी से अभियान शुरू हुआ है।

हाल ही में नगर निगम लखनऊ के पार्षदों के अभियान को समर्थन देने के वादे के बाद समुदाय के और जुड़ने की भरपूर उम्मीद है। प्रदेश भर के सभी सामुदायिक रेडियो को भी अभियान से जोड़ने की पहल हो चुकी है। महानिदेशक डॉ. रतन पाल सिंह सुमन ने सराहनीय कोशिशों को समुदाय से जोड़ने की बेहतरीन पहल बताया है।

उन्होंने बताया कि सात दिसंबर से शुरू हुए इस अभियान में अब तक 26,891 टीबी मरीज खोजे गए हैं। ये सभी जोखिम वाली श्रेणी के मरीज हैं। इनमें 11,492 मरीज उन 15 जिलों में मिले हैं जहां से अभियान की शुरुआत हुई थी और 15,399 मरीज बाकी 60 जिलों में पाए गए हैं।

डॉ. रतनपाल ने बताया कि इस 100 दिवसीय अभियान के दौरान जोखिम वाले समूह के तकरीबन दो करोड़ 37 लाख लोगों को कवर करने का लक्ष्य है। इसमें से 89 लाख 49 हजार 329 लोगों यानि 38 प्रतिशत आबादी की स्क्रीनिंग कर ली गई है।

महानिदेशक ने बताया कि 1,75,000 निक्षय शिविर लगाकर टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग और जागरूकता का काम किया गया, जिसमें 18,178 निक्षय शिविर 52 निक्षय वाहन द्वारा लगाए गए। औसतन प्रतिदिन 3,765 निक्षय शिविर लगाए गए। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान स्क्रीनिंग के लिए 89 लाख नैट टेस्ट और 1.60 लाख एक्सरे किए गए।

राज्य क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि मरीज खोजने के मामले में सीतापुर शीर्ष पर चल रहा है। वहां अब तक सर्वाधिक 1394 मरीज मिले हैं। दूसरे नंबर पर सिद्धार्थनगर (1085), तीसरे नंबर पर आगरा (1034), चौथे नंबर पर बस्ती (1022) और पांचवें नंबर पर रामपुर (1020) में टीबी मरीज पंजीकृत हुए हैं। सबसे कम मरीजों वाले जिलों में श्रवस्ती (42), संतरवीदास नगर (49), चित्रकूट (59) व महोबा (59) मुख्य हैं।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में आर्थिक संकट गहराया: CM की 50% और मंत्रियों की 30% सैलरी 6 महीने के लिए रोकी जाएगी

Exit mobile version