Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

योगी सरकार द्वारा 18 आईपीएस अफसरों के तबादले, एसएसपी नैथानी को मिला प्रमोशन

January 5, 2024

योगी सरकार द्वारा 18 आईपीएस अफसरों के तबादले, एसएसपी नैथानी को मिला प्रमोशन

उत्तर प्रदेश से एक बढ़ी खबर सामने आ रही है बता दें कि योगी सरकार द्वारा देर रात एक बार फिर 18 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। आपको बताते चले कि 12 जिलों के एसपी और कई आईजी-डीआईजी के तबादलें किए गए है।

मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में नियुक्त डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक को कासगंज का नया एसपी नयुक्त किया गया है। 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत किशोर को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन का महानिरीक्षक बनाया गया है। वहीं आईपीएस अखिलेश कुमार चौरसिया को भ्रष्टाचार निवारण संगठन में डीआईजी की जिम्मेदारी सौपी गई है.

अलीगढ़ के एसएसपी रहे कलानिधि नैथानी को प्रमोशन दिए जाने के बाद झांसी रेज के डीआईजी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अभिषेक सिंह को एसपी मुजफ्फरनगर और संजीव सुमन को एसएसपी अलीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आईपीएस प्रशांत वर्मा को लखनऊ में रेल एसपी बनाया गया है।

मुजफ्फरनगर के एसपी संजीव सुमन को अब अलीगढ़ का नया एसएसपी बनाया गया है। वहीं चित्रकूट की एसपी वृन्दा शुक्ला को बहराइच के नए एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। वाराणसी के डीआईजी अखिलेश कुमार को अब भ्रष्टाचार निवारण संगठन में डीआईजी बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें