Site icon Dainik Savera Times

आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मनियारी थाना क्षेत्र के अनवारा आरा मशीन के पास महुआ रोड पर आपसी रंजिश में आज एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मनियारी के थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने रविवार को बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि अनवारा आरा मशीन के पास बाइक सवार युवक को कुछ नकाबपोश अपराधियों ने गोली मार दी और फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल युवक को श्री कृष्णा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बरियारपुर गांव निवासी राहुल कुमार सोनी के रुप में की गई है। प्रथमदृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version