Site icon Dainik Savera Times

चित्रकूट में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित

Chief Engineer suspended

Chief Engineer suspended

यूपी। बांदा से सटे चित्रकूट जिले के मानिकपुर क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेल पटरी पर पाए जाने के मामले में एक थाना प्रभारी सहित चार पुलिसर्किमयों को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि रविवार देर रात मानिकपुर क्षेत्र में रेल पटरी पर एक युवक का कटा हुआ शव बरामद किया गया था और उसकी शिनाख्त अंशु (27) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि यह भी पुष्टि हुई कि इस युवक की मौत से पहले पुलिस उसे अपने साथ मानिकपुर थाने लाई थी। उन्होंने बताया कि मानिकपुर थाने में लगे सीसीटीवी के फुटेज से पता लगा है कि थाने की पुलिस एक युवक को ई-रिक्शा से उतार कर रविवार शाम सात बजे थाने के अंदर ले गई और वही युवक सात बजकर नौ मिनट पर बड़ी तेजी से थाने के अंदर-बाहर भागता दिखाई दिया।
सिंह ने बताया कि पुलिस इस युवक को मोहर्रम के जुलूस के दौरान शराब पीकर रेलवे स्टेशन के पास कथित तौर पर उत्पात मचाने के कारण थाने लायी थी।

एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक थाने से भाग गया था। उन्होंने बताया कि उसके भागने के बाद पुलिस ने युवक की खोजबीन नहीं की और इसी लापरवाही की वजह से थाना प्रभारी विनोद शुक्ला, हेड कांस्टेबल वीर सिंह, कांस्टेबल प्रमोद पासवान और अंकित राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निलंबित पुलिस कर्मियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

Exit mobile version