Site icon Dainik Savera Times

बलिया में कोतवाली के सामने धारदार हथियार से युवक की हत्या

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शनिवार को आपसी विवाद में 22 वर्षीय एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बांसडीह कोतवाली के सामने रोहित पाण्डेय की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि कुछ लड़कों में आपसी विवाद हुआ, जिसमें आरोपियों ने रोहित पाण्डेय का पीछा कर उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि रोहित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना में फिलहाल सात से आठ लोगों के नाम सामने आए हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बांसडीह कस्बे के मिरिगिरी के रहने वाले रोहित पाण्डेय का अपराधिक इतिहास रहा है।

Exit mobile version