Site icon Dainik Savera Times

आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाई, 6 माह पहले हुई थी शादी

बलिया। जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरपुरा गांव में बृहस्पतिवार रात एक युवक ने कथित रूप से आíथक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। रसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने शुक्रवार को बताया कि अहिरपुरा गांव में बृहस्पतिवार रात आकाश वर्मा (26) ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुरैशी ने बताया कि आकाश की छह माह पहले शादी हुई थी। उसकी दुकान घाटे में थी जिसकी वजह से वह आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था।

Exit mobile version