Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aaj ka Mausam : उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का हाल

July 1, 2025

Aaj ka Mausam : उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का हाल

Aaj ka Mausam : देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, जो रिकॉर्ड तोड़ रही है। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और सड़कें जलमग्न हैं। लैंडस्लाइड की वजह से कई कई स्थानों पर आवाजाही बंद हैं। इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अत्याधिक बारिश हो सकती है, जिसके कारण लैंडस्लाइड का खतरा भी बना हुआ है। इसके अतिरिक्त बिहार, झारखंड गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे कई राज्यों में भी बारिश की चेतावनी दी गई है। दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में भी भारी बारिश का अलर्ट है। IMD के अनुसार अगले 2 दिन मानसून अपने उच्चतम स्तर पर रहेगा।

राजधानी में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। 2 जून को भी दिल्ली में स्थिति समान ही रहेगी। उस दिन भी बादल रहेंगे और आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा 3 जुलाई से 5 जुलाई तक भी आसमान में बादल बने रहेंगे और फिर से आंधी-बिजली के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।

हिमाचल में मॉनसून-
हिमाचल प्रदेश में मानसून ने तबाही मचा रहा है। यहां लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। कई जगह भू-स्खलन के कारण सड़कें बंद हो गई है। IMD के अनुसार 1 से 6 जुलाई के दौरान प्रदेश में भारी बारिश अनुमान है।

अन्य राज्यों का हाल-
मानसून पूरे देश में एक्टिव हो गया है। कई राज्यों में लगातार भारती बारिश हो रही है। जिसको लेकर IMD ने अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में भरी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पंजाब हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और उत्तर पूर्वी राज्यों में भी बारिश का अलर्ट है।

अगले 1 हफ्ते बारिश का अलर्ट-
देश के कई राज्यों में मानसून के एक्टिव होने के बाद से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 1 सप्ताह तक बारिश पड़ने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें