Site icon Dainik Savera Times

12 राज्यों के लिए लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, अगले 7 दिनों तक बारिश के आसार

Aaj ka mausam

Aaj ka mausam

Aaj ka mausam : मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर और इसके आसपास के क्षेत्रों जैसे उत्तर पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर के लिए अगले सात दिन के लिए बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देश के अधिकतर हिस्सों में मानसून आ चुका है, लेकिन राजस्थान के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में अभी मानसून नहीं पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में मानसून बाकी बचे क्षेत्रों तक भी पहुंच जाएगा। पहले से ही कई राज्यों में मूसलधार बारिश हो रही है, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। खासकर हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें 17 लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश के कारण 38 सड़कें बंद है। इससे यह साफ है कि मानसून का मौसम हर साल अपनी चुनौतियाँ लेकर आता है।

29 जून का मौसम-
29 जून को भारत के कई राज्यों में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जिससे बाढ़ की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर भी भारी बारिश होने की संभावना है, लेकिन स्थिति इतनी गंभीर नहीं होगी।

उत्तराखंड में भारी बारिश-
उत्तराखंड में 30 जून और 1 जुलाई को रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां के लोगों को इसके लिए तैयात रहने के लिए कहा है।

पंजाब के 11 जिलों में अलर्ट जारी-
मौसम विभाग ने पंजाब के 11 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मलेरकोटला, पटियाला, संगरूर, रूपनगर, SAS नगर मोहाली और SBS नगर में भारी बारिश का अनुमान है।

Exit mobile version