Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब और हरियाणा में ठंड बरकरार, कई स्थानों पर कोहरा छाया 

January 19, 2025

पंजाब और हरियाणा में ठंड बरकरार, कई स्थानों पर कोहरा छाया 
चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा में रविवार को ठंड का प्रकोप जारी रहा और दोनों राज्यों में कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने बताया कि अमृतसर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बंठिडा में तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में लुधियाना का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पटियाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 7.3 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम अधिकारी ने बताया कि दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस और फरीदाबाद में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस, हिसार में नौ डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 8.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें