Site icon Dainik Savera Times

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर की स्थिति, फरीदकोट रहा सबसे ठंडा स्थान

Punjab

Punjab

चंडीगढ़ : Punjab और हरियाणा के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी है। पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से फरीदकोट में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे यह पंजाब का सबसे ठंडा स्थान बन गया है। मौसम विभाग की दैनिक मौसम रिपोर्ट के अनुसार अमृतसर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना और पटियाला दोनों जगह न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बंठिडा और गुरदासपुर में तापमान क्रमश: तीन डिग्री और 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सिरसा में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में रात के दौरान काफी ठंड रही, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रोहतक और भिवानी में तापमान क्रमश: 5.6 डिग्री और 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम में पारा 6.2 डिग्री सेल्सियस, कुरुक्षेत्र में 6.7 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Exit mobile version