Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajasthan के अनेक इलाकों में घना कोहरा, Fatehpur में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

December 21, 2024

Rajasthan के अनेक इलाकों में घना कोहरा, Fatehpur में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज
जयपुर : Rajasthan के अनेक इलाकों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और सबसे कम न्यूनतम तापमान Fatehpur में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। शनिवार सुबह राज्य के कई इलाकों में घना तथा अति घना कोहरा छाया रहा।
न्यूनतम तापमान
फतेहपुर में 4.2 डिग्री
सीकर में 5.0 डिग्री
पिलानी में 5.4 डिग्री
गंगानगर में 6.1 डिग्री
नागौर व चुरू में 6.7 डिग्री
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 23-24 दिसंबर को राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने व आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं एक और पश्चिमी विक्षोभ के 26-27 दिसंबर के दौरान राज्य के कुछ भागों में सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ भागों में गरज के साथ हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम केन्द्र के अनुसार एक दो दिन न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने तथा शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं शीतलहर की संभावना है। जबकि 22-23 दिसंबर से पूर्वी हवाओं के प्रभाव से फिर न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें