Site icon Dainik Savera Times

इस बार प्रचंड पड़ेगी गर्मी! कई राज्यों में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

नई दिल्ली। साल का तीसरा महीना मार्च अभी खत्म नहीं हुआ है लेकिन देशभर के कई राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है। मार्च में पड़ रही इतनी गर्मी को देखते हुए जून तक देश के कई राज्यों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ सकती है। मध्य प्रदेश में कई जगहों पर तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। वहीं दिल्ली भी इसी राह पर चल पड़ी है। दिल्ली का आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान के फलोदी में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री तक पहुंच गया है। केरल के त्रिशूर में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार मार्च की विदाई बारिश के साथ होगी। दिल्ली-एनसीआर में 28-29 मार्च को बारिश हो सकती है। वहीं 30 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे। आने वाले 4 दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में बारिश पड़ सकती है।

Exit mobile version