Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi-NCR में कोहरे का कहर, विजिबिलिटी हुई बेहद कम, 7 उड़ानें रद्द…184 फ्लाइट्स लेट

January 15, 2025

Delhi-NCR में कोहरे का कहर, विजिबिलिटी हुई बेहद कम, 7 उड़ानें रद्द…184 फ्लाइट्स लेट

Fog wreaks Delhi-NCR : राष्ट्रीय राजधानी और आस-पास के इलाकों में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण विजिबिलिटी बेहद कम रही। कोहरे का पूरा असर यातायात व्यवस्था पर देखने को मिला। कोहरे के चलते सात उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 184 देरी से उड़ान भर रही हैं। इसके अलावा, दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि छह ट्रेनों के शेडय़ूल में बदलाव किया गया है।

घने कोहरे के कारण कई इलाकों में विजिबिलिटी हुई बेहद कम

घने कोहरे के कारण कई इलाकों में विजिबिलिटी का स्तर शून्य के करीब पहुंच गया, जिससे हवाई, सड़क और रेल यातायात बाधित हुआ। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे की चेतावनी जारी की थी। घने कोहरे के कारण दिल्ली और एनसीआर के अन्य शहरों में आवागमन मुश्किल हो गया, जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई है।

सुबह 7:30 बजे के आसपास एक बयान में, दिल्ली हवाई अड्डे ने यात्रियों से अपनी उड़ान की स्थिति के बारे में जानकारी रखने का आग्रह किया। दिल्ली हवाई अड्डे ने बार-बार जारी किए गए परामर्श में कहा, ‘हालांकि लैंडिंग और टेक-ऑफ जारी है, लेकिन जो उड़ानें कैट ककक (श्रेणी ककक इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) मानकों को पूरा नहीं करती हैं, उनमें देरी हो सकती है। हम यात्रियों को सलाह देते हैं कि वे नवीनतम अपडेट के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करें। हमें किसी भी असुविधा के लिए खेद है।

इंडिगो और स्पाइसजेट ने भी यात्रियों को चेतावनी जारी की, जिसमें उन्हें हवाई यात्र को प्रभावित करने वाले घने कोहरे के कारण अपनी उड़ान के शेडय़ूल पर नजर रखने का आग्रह किया।

मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का लगाया अनुमान

आईएमडी ने दिन के लिए न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान लगाया। इस बीच, अधिकतम तापमान 19 डिग्री के आसपास पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की भी चेतावनी दी है।

शाम और रात के दौरान कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया

आईएमडी ने शाम और रात के दौरान और कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है, साथ ही पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। दिन या रात में हल्की बारिश की भी संभावना है, जिससे मौसम की स्थिति और जटिल हो जाएगी। वहीं , राष्ट्रीय राजधानी में औसत वायु गुणवत्ता ‘खराब‘ श्रेणी में बनी हुई है।

उत्तर भारत में घना कोहरा और शीत लहर बार-बार आ रही है, जिससे सर्दी पहले के मुकाबले और अधिक बढ़ गई है। लोगों को यात्र करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें