Site icon Dainik Savera Times

केरल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

तिरुवनंतपुरम। भारत मौसम विज्ञन विभाग (IMD) ने शनिवार को केरल के मलप्पुरम जिले के लिए रेड अलर्ट और राज्य के सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर भारी बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी ने कोङिाकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों में रविवार के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। रेड अलर्ट 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से अधिक की भारी से अत्यधिक भारी बारिश का संकेत देता है।

इस बीच विभाग ने शनिवार के लिए कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम और कासरगोड जिलों में रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट 11 से 20 सेंटीमीटर के बीच बारिश होने और येलो अलर्ट 6 से 11 सेंटीमीटर के बीच बारिश होने का संकेत देता है।

Exit mobile version