Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu and Kashmir में भारी बारिश, कुपवाड़ा के कुछ इलाकों में स्कूल बंद

March 15, 2025

Jammu and Kashmir में भारी बारिश, कुपवाड़ा के कुछ इलाकों में स्कूल बंद

Jammu and Kashmir Heavy Rainfall : जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई। कश्मीर में चार दिन पहले शुरू हुई बारिश शुक्रवार रात को तेज हो गई, जिससे क्षेत्र के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई और दक्षिण कश्मीर के कुछ इलाकों में बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग श्रीनगर ने अगले 24 घंटों में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान लगया है। मौसम विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में बारिश हुई, जिसमें दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में सबसे अधिक 47.4 मिमी, इसके बाद पहलगाम में 35.4 मिमी, कोनीबल में 34 मिमी और कोकरनाग में 28.6 मिमी और श्रीनगर शहर में 18.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

स्कूलों को 17 मार्च तक बंद कर दिया गया

मौसम विभाग ने कहा कि पहलगाम में 14 सेमी ताजा बर्फबारी हुई, जबकि प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में 13.7 सेमी तक बर्फबारी हुई। अधिकारियों ने कहा कि खराब मौसम के कारण कुपवाड़ा जिले के अग्रिम इलाकों के स्कूलों को 17 मार्च तक बंद कर दिया गया है।

कुपवाड़ा के उपायुक्त ने कहा कि लगातार बारिश/बर्फबारी को देखते हुए कुपवाड़ा जिला प्रशासन ने माछिल, केरन, बुदनम्बल, कुमकडी, जुमागुंड और करनाह के ऊपरी इलाकों में सभी स्कूलों को 17 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया है। जम्मू संभाग में भी भारी बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में इस क्षेत्र में सबसे अधिक बनिहाल में 43.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.0ए सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग में तापमान -1.8ए सेल्सियस रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें