Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मौसम विभाग ने पंजाब में जारी किया येलो अलर्ट: तेज हवाएं और हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदला

May 12, 2024

मौसम विभाग ने पंजाब में जारी किया येलो अलर्ट: तेज हवाएं और हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदला

पंजाब। हिमाचल, हरियाणा और पंजाब में बारिश के कारण मौसम का मिजाज में बदलाव देखने को मिला है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, कई इलाकों में भारी बारिश के कारण तापमान 5-6 डिग्री तक गिर गया है. मौसम विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक 12 मई को येलो अलर्ट रहेगा और मध्यम से भारी बारिश की संभावना ज्यादा है। देर रात पड़ोसी राज्य पंजाब के विभिन्न इलाकों में भी भारी बारिश हुई है।

शिमला में 2.2 मिमी, सुंदरनगर में 1.2 मिमी, बुट्टर में 8.6 मिमी, ऊना में 18.8 मिमी, मनाली में 1.1 मिमी और जुबेरहट्टी में 10.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। हिमाचल के सिरसा में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

पंजाब के बठिंडा, जालंधर, होशियारपुर समेत आसपास के शहरों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इससे पंजाब में दिनभर बादल छाए रहे और भीषण गर्मी से राहत मिली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें