Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

NCR Weather : मंगलवार को तेज बारिश के आसार, Noida-Ghaziabad में AQI फिलहाल सांस लेने लायक

February 3, 2025

NCR Weather : मंगलवार को तेज बारिश के आसार, Noida-Ghaziabad में AQI फिलहाल सांस लेने लायक

NCR Weather : दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में फिलहाल अभी कुछ दिनों तक हल्की धुंध की चादर लोगों को देखने को मिलेगी। इसके साथ-साथ सोमवार और मंगलवार को मौसम विभाग ने बारिश की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को तेज बारिश हो सकती है। आने वाले कुछ दिनों तक फिलहाल हल्की धुंध की चादर एनसीआर में देखने को मिलेगी। दिल्ली में एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया है। जबकि नोएडा और गाजियाबाद में एक्यूआई फिलहाल सांस लेने लायक बना हुआ है। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक 3 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया है और आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं 4 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है।

बढ़ता एक्यूआई भी चिंता का विषय बन गया

मौसम विभाग के मुताबिक तेज हवा और तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। इसके बाद 5 फरवरी से न्यूनतम पारा 10 डिग्री और अधिकतम पारा 23 डिग्री पहुंचने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने हल्के कोहरे की आशंका जताई है। 6 फरवरी को मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम पारा 9 डिग्री और अधिकतम पारा 23 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इस दिन लोगों को हल्की धुंध की चादर देखने को मिल सकती है। बढ़ता एक्यूआई भी चिंता का विषय बन गया है। अगर दिल्ली की बात करें तो यहां पर एक्यूआई औसतन 308 दर्ज किया गया है और दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 350 के भी पार पहुंच गया है। जिसके कारण लोग फिर से जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हो रहे हैं।वहीं गाजियाबाद में एक्यूआई औसतन 172 दर्ज किया गया है, तो ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 182 दर्ज किया गया है, जो हवा की फिलहाल बेहतर स्थिति दर्शाता है। वहीं अगर नोएडा की बात करें तो एक्यूआई 164 दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में यह स्थिति बार-बार बदल रही है। कभी-कभी लोगों को गर्मी का एहसास होता है और फिर एकदम से बारिश और कोहरे का सामना लोगों को करना पड़ता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें