Site icon Dainik Savera Times

प्री-मानसून ने दी दस्तक…चिलचिलाती गर्मी में बारिश ने दी राहत, IMD ने इन जिलों में बारिश का Yellow Alert किया जारी

जालंधर: पंजाब के कई जिलों में गुरुवार तड़के हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। बारिश के दौर ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई है। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान थे। मोहाली और आसपास के इलाकों के अलावा मालवा क्षेत्र में भी बारिश हुई। जालंधर में बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह करीब साढ़े चार बजे जालंधर में हुई तेज बारिश के कारण महानगर के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना है। जालंधर में मानसून की पहली बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है।

लुधियाना जिले में भी सुबह बादल छाने के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। बुधवार शाम को तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ मौसम बदल गया। आज सुबह पांच बजे मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार सुबह नौ बजे तक पंजाब के 11 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के अनुसार बारिश वाले जिले

संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, रूपनगर, मोगा, जालंधर, कपूरथला, तरनतारन, शहीद भगत सिंह नगर, होशियारपुर, अमृतसर और गुरदासपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

प्री-मानसून के कारण राज्य के औसत तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट आई है। हिमाचल और हरियाणा में बारिश के बाद पंजाब में उमस की स्थिति बन गई है। इसके साथ ही बीती शाम 42.3 डिग्री तापमान के साथ अमृतसर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा हैं।

Exit mobile version