Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather : पंजाब-हरियाणा से मानसून विदा; जानें आने वाले दिनों में मौसम का हाल

Punjab Weather Update

Punjab Weather Change : उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर अब लगभग समाप्ति की ओर है। दरअसल पंजाब और हरियाणा से मानसून पूरी तरह विदा हो चुका है, जबकि उत्तराखंड में इसकी रफ्तार कम पड़ गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह में उत्तराखंड से भी मानसून का पूरी तरह से प्रस्थान हो जाएगा।

पंजाब में औसत से 48% अधिक बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, इस बार का मानसून पंजाब के लिए सामान्य से कहीं अधिक बरसात लेकर आया। 1 जून से अब तक राज्य में 621.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि यहां का सामान्य औसत 420.9 मिमी होता है। यानी पंजाब में इस बार औसत से करीब 48% ज्यादा बारिश हुई है।

अगले सात दिन शुष्क मौसम

IMD का कहना है कि आने वाले सात दिनों तक पंजाब में बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि दिन का तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा, जबकि रातें को हल्की ठंड होंगी। इसका असर लोगों को सुबह और देर शाम के समय महसूस होगा।

अक्टूबर में दस्तक देगी ठंड

मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि अक्टूबर 2025 के पहले हफ्ते में हल्की ठंड की शुरुआत हो जाएगी। बता दें कि दशहरा और दिवाली के बीच मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन त्योहारों के बाद जैसे-जैसे तापमान गिरेगा, ठंडक बढ़ती जाएगी। दिसंबर और जनवरी ऐसे महीने होंगे जब उत्तर भारत में सबसे ज्यादा ठंड पड़ेगी।

Exit mobile version