Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather : अंधड़ों का दौर शुरू.. आज भी 40 की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं, बारिश के भी आसार

पंजाब। भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को अभी दो दिन राहत मिल सकती है क्योंकि पश्चिमी विक्षोम उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है, जिसका असर पंजाब के कुछ क्षेत्रों में नजर आ रहा है। मौसम विभाग के माहिरों ने संभावना जताई है कि शनिवार को भी तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। शुक्रवार सुबह तेज धूप ने लोगों को परेशान किया तो वहीं शाम होते होते मौसम ने करवट बदली और धूल भरी तेज हवाएं चलने लगी। शुक्रवार को तापमान 37.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सैल्सियस रहा।

15 जिलों के लिए कल हुआ था अलर्ट जारी
पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर में अलर्ट जारी किया गया है। अगले चार दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके मुताबिक, पंजाब के 15 जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश की भी संभावना है।

Exit mobile version