Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather : आंधी-तूफान के साथ आएगी बारिश, इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

Punjab Weather

Punjab Weather

Punjab Weather : पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान में 4.9 डिग्री यानी करीब 5 डिग्री की गिरावट आई है। अब तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया।

येलो अलर्ट जारी
आज 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही छह जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और पटियाला में आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। चंडीगढ़ के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे यह अब 37.7 डिग्री पर पहुंच गया है।

आज का मौसम-
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, मानसा और बठिंडा जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

20 जून तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों तक राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 16, 17 और 18 तारीख को छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 19 और 20 तारीख को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Exit mobile version