Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather : पंजाब में तेज हवाएं चलने व बारिश होने की संभावना, इन 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

पंजाब। देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है। वहीं, कई राज्यों में बढ़ते तापमान से लोग परेशान हैं। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में देशभर के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है। पंजाब में मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले चार दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके मुताबिक, पंजाब के 15 जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश की भी संभावना है।

…इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर में अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 11 मई तक पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी 11 से 12 मई तक इसी तरह की स्थिति के साथ भारी बारिश होगी, जबकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश होगी। कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। 10 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गांगेय पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

Exit mobile version