Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather: पंजाब में मानसून की रफ्तार धीमी… 16 जुलाई से फिर सक्रिय होने की संभावना, जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Today

Punjab Weather Update : पंजाब में मानसून की चाल धीमी पड़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के केवल 3 जिलों में आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बाकी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना कम है और इस दौरान प्रदेश में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

तापमान में आई गिरावट

हाल के दिनों में हुई लगातार बारिश के कारण प्रदेश के औसत तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा। राज्य का सबसे कम तापमान भाखड़ा डैम (नंगल) में 32.6 डिग्री दर्ज किया गया।

10 जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया।

अमृतसर: 29.1 डिग्री
पटियाला: 29.8 डिग्री
पठानकोट: 28.9 डिग्री
बठिंडा: 28.2 डिग्री
फरीदकोट: 28.5 डिग्री

कहां कितनी हुई बारिश?

गुरुवार सुबह से शाम 5:30 बजे तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की गई:

अमृतसर: 22.5 मिमी
पटियाला: 2 मिमी
पठानकोट: 22 मिमी
बठिंडा: 9 मिमी
फाजिल्का: 4 मिमी
मोहाली: 5 मिमी
मोगा: 6.5 मिमी

16 जुलाई से फिर से सक्रिय होगा मानसून

मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 जुलाई से मानसून एक बार फिर सक्रिय हो सकता है। इसके साथ ही बारिश की संभावना बढ़ेगी और तापमान में फिर गिरावट देखी जा सकती है। हालांकि, अगले चार दिनों तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ उमस का असर देखने को मिल सकता है।

आज पंजाब के प्रमुख शहरों का मौसम पूर्वानुमान

अमृतसर: हल्के बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना। तापमान 24°C से 33°C के बीच।
जालंधर: बादल और बारिश की संभावना। तापमान 24°C से 33°C तक।
लुधियाना: आंशिक बादल और बारिश की संभावना। तापमान 26°C से 32°C तक।
पटियाला: बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना के साथ तापमान 26°C से 34°C तक।
मोहाली: बादल और हल्की बारिश की संभावना, तापमान 24°C से 33°C के बीच रहने की उम्मीद।

Exit mobile version