Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather : मानसून को लेकर नया अपडेट… IMD ने किया कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Today Weather

Today Weather

Punjab Weather update: पंजाब में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज राज्य के कई जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में बारिश और तेज हो सकती है।

हल्की बारिश के साथ स्थिर तापमान

पिछले 24 घंटों में पठानकोट और बठिंडा में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। इसके कारण अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया। केवल 0.1 डिग्री की मामूली वृद्धि हुई, जो सामान्य के आसपास ही है। बठिंडा का तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

किन जिलों में बारिश की संभावना?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

हालांकि, कल से राज्य भर में मौसम का रुख बदलने की संभावना है और अगले 48 घंटों में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

पंजाब में मानसून का प्रदर्शन

पंजाब में इस वर्ष मानसून सामान्य से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। जून महीने में ही अच्छी बारिश देखी गई और जुलाई की शुरुआत में भी बारिश के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 4 जुलाई तक राज्य में 84.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 70.2 मिमी से 20% अधिक है।

बांधों पर बारिश का असर

बारिश का असर राज्य के प्रमुख बांधों के जलस्तर पर भी दिखाई दे रहा है। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में जलस्तर थोड़ा कम है, लेकिन पानी की आवक बढ़ रही है, जिससे आने वाले दिनों में स्थिति में सुधार की उम्मीद है।

Exit mobile version