Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather Update: पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज… कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, जानें मौसम का हाल

Today Weather

Today Weather

Punjab Weather Update: पंजाब में मानसूनी बारिश ने दस्तक दे दी है और राज्य के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है, जबकि अधिकांश हिस्सों में येलो अलर्ट प्रभावी है।

तापमान में उतार-चढ़ाव

बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में औसतन 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य का सबसे अधिक तापमान 36.2°C अबोहर में दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर में 60 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई और तापमान 32.9°C रहा। जबकि लुधियाना में तापमान 35°C, पटियाला में 35.5°C और बठिंडा में 31.5°C दर्ज किया गया, जहां पिछले दिन के मुकाबले तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट देखी गई।

कहां कैसा अलर्ट?

मौसम विभाग के अनुसार, पूरे पंजाब में बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर गंभीर मौसम स्थितियों को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है:

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:

पठानकोट
होशियारपुर
रूपनगर

येलो अलर्ट वाले जिले:

गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर , फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में इन 6 जिलों के साथ अन्य शेष जिलों में भी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

बादल छाए, बारिश की बौछारें शुरू

राज्य के कई हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है। अगले 48 घंटों तक यह स्थिति बनी रह सकती है। किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Exit mobile version