Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab weather : लगातार एक्टिव हो रहा वैस्टर्न डिस्टर्बैंस, आज और कल भी बारिश का अनुमान

April 21, 2024

Punjab weather : लगातार एक्टिव हो रहा वैस्टर्न डिस्टर्बैंस, आज और कल भी बारिश का अनुमान

पंजाब। अप्रैल का महीना लोगों के लिए ठंडा-ठंडा रहा है। हालांकि बीच-बीच में एक-दो बार दिन के समय तीखी धूप निकलने से गर्मी का अहसास हुआ है लेकिन ज्यादातर लोगों को राहत ही रही है। इस समय भी पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लगातार वैस्टर्न डिस्टर्बैंस एक्टिव हो रही है। इसकी वजह अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी की वैदर सिस्टम को स्पोर्ट मिल रही है। इस वजह से मैदानी व पहाड़ी इलाकों में बादल छाने के साथ कहीं सामान्य तो कहीं सामान्य से ज्यादा बारिश के साथ आंधी के चल रही है।

मौसम के बिगड़े मिजाज से रविवार और सोमवार को भी बारिश होने का अनुमान है। कहीं-कहीं बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की मौसम विशेषज्ञ डॉ. पी.के. किंगरा ने बताया कि इस समय पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में अभी ज्यादा गर्मी देखने को नहीं मिली है। ऐसे में 25 अप्रैल के बाद दिन का तापमान 38 से 40 डिग्री सैल्सियस के पास पहुंचने की संभावना है। शनिवार को भी पूरा दिन धूप खिली रही। हालांकि बीच-बीच में बादल भी छाए। मगर हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से राहत रही। सुबह के समय दिन का तापमान 35 डिग्री सैल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सैल्सियस रहा। वहीं सुबह के समय हवा में नमी की मात्र 57 व शाम में 59 फीसदी रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें