Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajasthan Rain : राजधानी सहित कई इलाकों में छाए रहेंगे बादल, IMD का अलर्ट

February 18, 2025

Rajasthan Rain : राजधानी सहित कई इलाकों में छाए रहेंगे बादल, IMD का अलर्ट

Rajasthan Weather : राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे और वहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार की सुबह तक बीते चौबीस घंटों के दौरान राजधानी जयपुर में 1.6 मिलीमीटर, वनस्थली में 1.0 मिमी और चूरू में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा भी कई जगह बूंदाबांदी हुई।

जयपुर शहर के अनेक इलाकों में मंगलवार को सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी से हुई। मौसम विभाग ने राज्य में कई जगह मंगलवार से बादल छाए रहने व कहीं कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके अनुसार, 18 से 20 फरवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं कहीं बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

आज मंगलवार को भरतपुर, जयपुर व बीकानेर में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा 19 और 20 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर तथा जोधपुर में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें